फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठान न होने से मंडिया धान से अटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद का लेकर दिक्कतें तो आ ही रही है अब वीरवार से धान की लिफ्टिंग न होने से अनाज मंडियां धान से अट गई है। लिफ्टिंग न होने से वीरवार को धान की नाममात्र आवक हुई। मंडियों में जगह न होने से आढ़तियों ने अपने किसानों को धान लाने से मना कर दिया था। फतेहाबाद, जाखल, रतिया सहित 39 खरीद केन्द्रों में उठान न होने से आढ़तियों के साथ किसान भी परेशान है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की मंडियों व खरीद केंद्रों पर वीरवार शाम तक 6,866 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न 39 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। जिसमें फूड सप्लाई ने 1980 मीट्रिक टन, हैफेड ने 3176 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 1710 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। जिसमें अभी तक 660 मीट्रिक टन धान का उठान ही हो पाया। शेष 6206 एमटी धान मंडियों में पड़ा हुआ है। धान का उठान न होने से किसान व आढ़ती दोनों परेशान है।
जानकारी अनुसार धान की इस साल की खरीद मेें मंडियों से धान उठाने का जिम्मा सरकार ने ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार अपने ट्रकों के माध्यम से धान उठाकर मिलों में लगायेगा। इस काम के लिए खरीद एजेंसी, नोडल एजेंसी के रुप में रहेगी। जबकि इससे पूर्व धान नीति के तहत मिलर अपनी लेबर से धान लोडिंग करवा कर अपने वाहन से मिल तक ले आता था। जिससे धान की खरीद के बाद राइस मिलर स्वयं ही उठाकर ले जाता था। उस मामले में ना तो मंडियों में ढेर लगते थे और ना ही जाम लगता था। अब सरकार की नई पॉलिसियों के तहत खरीद एजेंसी के माध्यम से ट्रांसपोर्ट का ठेकेदार धान उठाकर सैलर में डालेगा। यही वजह है कि जाखल, फतेहाबाद, रतिया, टोहाना सहित 39 खरीद केंद्रों पर धान खरीद के आज 7वें दिन बाद भी धान का उठान नहीं हो पाया। डीसी नरहरि सिंह बांगड़ ने पुष्टि की है कि जिले में अब तक 6866 एमटी धान की खरीद हुई है। जिसमें से मात्र 660 एमटी का ही उठान हो पाया है। शेष 6206 एमटी धान मंडियों में रुकी हुई है। हैफेड के डीएम दर्शन आहुजा ने कहा कि धान की लिफ्टिंग का काम ठेकेदार के पास है लेकिन मंडियों में मंगलवार, बुधवार को आई धान को 24 घंटे बाद उठाया जाना है। डीएम के अनुसार, शुक्रवार तक सारा उठान नियम के अनुसार हो जाएगा।
विज्ञापन

1 लाख 16 हजार क्विंटल हुई नरमा की खरीद
उधर, अब तक जिले में 1341 क्विंटल बाजरा की खरीद की जा चुकी है। जिला में मूंग खरीद के लिए फतेहाबाद व भट्टू कलां में खरीद केंद्र बनाए गए है, जिसमें किसानों की मूंग फसल की खरीद की जाएगी। जबकि नरमा की खरीद फतेहाबाद, भट्टू कलां, भूना, रतिया, टोहाना, जाखल व धारसूल कलां में खरीद की जा रही है। जिला में कुल 1 लाख 16 हजार 14 क्विंटल कॉटन की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें