फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाजरे की सरकारी खरीद नहीं, परमल की खरीद धीमी

Mon, 02 Oct 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद पुरानी अनाज मंडी में लगी धान की ढेरियां।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में परमल धान की आवक के साथ ही इसकी सरकारी खरीद आरंभ हो गई है, लेकिन खरीद का स्तर काफी धीमा है। अब तक मात्र छह हजार 272 क्विंटल धान की खरीद हुई है, जबकि मंडियों में परमल धान की एक लाख 14 हजार 264 क्विंटल आवक हो चुकी है। वहीं बाजरे की सरकारी खरीद भी अभी तक आरंभ नहीं हुई है।
विज्ञापन


फतेहाबाद की सात अनाज मंडियों में से भट्टूकलां मंडी को छोड़कर अन्य छह मंडियाें में परमल धान की आवक आरंभ हो गई है। इन छह मंडियों में अब तक एक लाख 14 हजार 264 क्विंटल परमल धान की आवक हो चुकी है और खरीद मात्र छह हजार 272 क्विंटल ही हुई है। अनाज मंडियों में अभी भी एक लाख सात हजार 992 क्विंटल परमल धान पड़ा है और किसान सरकारी खरीद के इंतजार में है। अब तक मात्र दो हजार क्विंटल धान की खरीद हो पाई है।




खरीद धीमी, आवक में तेजी
अनाज मंडी में धान की खरीद की रफ्तार जहां धीमी है, वहीं आवक में तेजी आ गई है। पिछले दो दिनों में ही मंडियों में 60 हजार क्विंटल धान आ चुका है। अगर खरीद के बाद उठान नहीं हुआ तो मंडियों में ढेरियां लगाने के लिए भी किसानों को जगह नहीं मिल पाएगी। वहीं बाजरे की सरकारी खरीद सोमवार को भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन



डुप्लीकेट बासमती धान के भाव में आई मंदी

डुप्लीकेट बासमती की किस्म 1509 जिसे प्राइवेट मिलर खरीद रहे हैं, उसके दामों में कमी आ गई है। शुरुआती तौर पर 1509 किस्म की धान को 3800 रुपये प्रति क्विंटल धान का रेट मिल रहा था, जो अब 700 रुपये गिरकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है।


बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हुई आरंभ
फतेहाबाद में 25 सितंबर से खरीफ की फसलों की सरकारी खरीद आरंभ कर दी गई थी, लेकिन धान की सरकारी खरीद चार दिन बाद आरंभ हुई तो बाजरे की अभी तक सरकारी खरीद आरंभ नहीं हुई है। मंडियों में 1932 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है।


अनाज मंडियाें में परमल धान की आवक होने के साथ ही सरकारी खरीद आरंभ कर दी गई है। फिलहाल धान में नमी की मात्रा अधिक है। किसान अपनी धान को सुखाकर लाएं, ताकि उनकी फसल को तुरंत खरीद लिया जाए।
विज्ञापन

-विनीत जैन, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें