फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीने के लिए नहीं पानी, शौचालय भी बदहाल

Tue, 17 Feb 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव पिरथला के खेल स्टेडियम में शौचालय के अंदर लगी टूटी हुई टॉयलेट सीट। संवाद
विज्ञापन
समैन। गांव पिरथला के खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था बदहाल है। इस कारण खिलाड़ी अभ्यास पर सही से ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी राहुल, अमित, सोनू, खुशबू, खुशी, आरती और कविता ने खेल विभाग से स्टेडियम की स्थिति सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि स्टेडियम में बने दो शौचालय जर्जर हालत में हैं। उनके दरवाजे टूटे हैं और टॉयलेट सीटें खराब हो चुकी हैं। नियमित सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध बनी रहती है। ऐसे हालात में उनको असुविधा का सामना करना पड़ता है।

खिलाड़ियों के अनुसार पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण वे अपने घरों से पानी लाने को मजबूर हैं। विभिन्न खेलों से जुड़े 80 से अधिक खिलाड़ी रोजाना स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। उनका कहना है कि बेहतर सुविधाएं मिलें तो प्रदर्शन में और निखार आ सकता है। उनका कहना है कि आवश्यक सुविधाएं मिलने पर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन




गांव के खेल स्टेडियम में बदहाल शौचालय और पीने के पानी की समस्या की के बारे में जानकारी नहीं थी। यदि खिलाड़ियों को इस तरह की कोई समस्या है तो इसे जल्द से जल्द हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन


-रामकुमार, सरपंच पिरथला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें