फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिलाओं को सीधा लाभ नहीं, रसोई का बजट नहीं किया कम

Sun, 01 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के घर पर खाना तैयार करते हुए कविता मेहता
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से महिलाओं को खास उम्मीद थी, लेकिन कोई भी सीधी घोषणा न होने से उनको निराशा हाथ लगी है। महिलाओं का कहना है कि रसोई के बजट को कम करने का प्रयास नहीं किया गया है जबकि वित्तमंत्री खुद एक महिला हैं। उन्हें तो यह अच्छी तरह से समझना चाहिए कि यह सीधे तौर पर परिवारों को कितना प्रभावित करता है।
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने भी बजट को संतुष्टि वाला नहीं बताया।उनका कहना है कि रेल किराये में पहले छूट दी जाती थी यह कई वर्षों से बंद है। वहीं बुजुर्गों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है जिसमें कैंसर समेत कई दवाइयों को सस्ता किया गया है। यह उनके लिए सीधे पर स्वास्थ्य और उपचार को प्रभावित करता है।

-



केंद्र सरकार को महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए भी योजना देनी चाहिए थी, क्योंकि वित्त मंत्री स्वयं भी महिला हैं इसलिए देश की आधी आबादी को उनसे बहुत उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


-एकता, गृहिणी।

-

बजट से महिलाओं को उम्मीद थी कि रसोई के बजट पर ध्यान दिया जाएगा लेकिन निराशा हाथ लगी है। केंद्र सरकार का जिले में महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलने की घोषणा बहुत ही अच्छी पहल है।

- कविता मेहता, शिक्षिका।

-

व्यसनकारी चीरों के दाम बढ़ाए जाने का निर्णय बहुत ही अच्छा फैसला है। इससे कई परिवारों को राहत मिलेगी क्योंकि शराब के कारण कई परिवार बर्बाद होते जा रहे हैं। शराब-सिगरेट महंगे होने से बिक्री कम होगी।

- रितु शर्मा, गृहिणी।

-

बजट ठीक है हालांकि इसमें गृहिणियों को प्रत्यक्ष रूप से कोई अधिक लाभ नहीं दिया गया है। दवाओं में छूट से सीधा लाभ होगा। यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक अग्रसर कदम है।

- सृष्टि जैन, गृहिणी







बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ भी नहीं है। न ही आयुष्मान योजना में राशि बढ़ाई गई है और न ही ट्रेन से यात्रा में किराये में छूट दी गई है। बजट से बहुत उम्मीद थी लेकिन वित्त मंत्री ने निराश किया है।

- ईश्वर गोयल, वरिष्ठ नागरिक





बजट में ईवी बैटरी, जूते, शुगर-कैंसर की दवा, कपड़े जैसे जरूरत का सामान सस्ता किया है, यह सराहनीय है। व्यापारी वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए घोषणा करनी चाहिए थी जो कि नहीं है।

-रमेश गोयल, संरक्षक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल टोहाना।

-



केंद्र सरकार ने बजट कैंसर की दवा सस्ती करके अच्छा कदम उठाया है लेकिन बार आयकर स्लैब भी बढ़ाई जानी चाहिए था ताकि इससे आमजन को सीधा लाभ पहुंचे। इसके बढ़ने की आस थी।

- सुरेंद्र गर्ग, पूर्व प्रधान अग्रवाल सभा।

-



सरकार ने टीसीएस घटाकर बीस से दो प्रतिशत करके अच्छा किया है। फुटकर विक्रेता के लिए बीमा योजना लानी चाहिए थी। इसके लिए सरकार से उम्मीद की जा रही थी। जो व्यक्ति सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं उनके लिए पेंशन योजना होनी चाहिए थी। फसल बीमा की तर्ज पर प्रत्येक व्यापारी का बीमा होना चाहिए था।
विज्ञापन


-संदीप गोयल, संदीप टूर एंड ट्रैवल टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें