फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहे युवक का सुराग नहीं, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को नहर में बहे गांव समैण के युवक का कोई सुराग नहीं लगा। इससे नाराज परिजनों ने हिसार रोड पर नहर के पास रविवार को जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को ढूंढने में सहयोग न करने व नहर का पानी लेवल कम न करने का आरोप लगाया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे शहर व सदर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने व जाम को जारी रखा। दो घंटे तक लगे जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। आखिरकार डीएसपी ने मौके पर गोताखोरों को बुला दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। तब ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव समैण निवासी 26 वर्षीय कुलदीप अपने दोस्त के साथ किसी काम से आया था। रास्ते में वह फतेहाबाद ब्रांच नहर से पानी लगा जिसके बाद उसका पांव फिसल गया और वह नहर में बह गया। इस दौरान परिजनों ने लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी। हालांकि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी थी लेकिन रविवार तक युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला। इससे गुस्साए परिजनों ने मुख्य हिसार रोड को जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि पुलिस को शिकायत दिए 30 घंटे से अधिक का समय हो गया है, लेकिन पुलिस गायब कुलदीप का कोई सुराग नहीं लग पाई। उन्होंने बताया कि नहरी विभाग के एसडीओ, एक्सईन सभी से मिल चुके हैं लेकिन नहर का पानी लेवल कम नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का सहयोग भी नहीं मिल रहा है। परिजनों ने कहा कि गोताखोरों को बुलाकर कुलदीप का पता लगाया जाए। जाम की सूचना पाकर डीएसपी बिरम सिंह मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों को मौके पर बुलाकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने नहरी विभाग के एक्सईन से बात करके पानी के लेवल को कम करने की बात कही है। इसके बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें