फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1994 परीक्षार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 2340 परीक्षार्थियों में से 1994 ने परीक्षा दी। 180 अंकों की आयोजित हुई परीक्षा में 72 अंक लेने जरूरी हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया था। तीन घंटे की परीक्षा में विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन व बौद्धिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

उत्तीर्ण विद्यार्थी को ये होगा फायदा
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला विद्यार्थी जिसके परिवार के आय डेढ़ लाख रुपये से कम है वह आवेदन कर सकता है। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी को 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष की दर से चार साल तक छात्रवृत्ति मिलती है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी को 60 फीसदी से अंक लेने जरूरी है। अगर विद्यार्थी 60 फीसदी से कम अंक लेता है तो छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी।
परीक्षा में 85.99 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे हैं। परीक्षा का परिणाम बोर्ड की तरफ से जल्द जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थी को 72 अंक लेने जरूरी है। उत्तीर्ण छात्र को चार साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी। -रमेश वर्मा, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें