फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिन पहले ही गठित हुई भाजपा की नई कार्यकारिणी में जाखल मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
त्यागपत्र लिखते जरनैल सिंह। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जाखल मंडल कार्यकारिणी के नवनियुक्त मंडल महामंत्री जरनैल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जरनैल सिंह कृषि कानूनों के विरोध कर रहे किसानों की दशा से आहत है। वह किसानों की शहादत पर नमन करते हुए उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। जाखल मंडल अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाली के नाम भेजे गए अपने त्यागपत्र में जरनैल सिंह ने कहा कि देश में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की दशा से वह बहुत ज्यादा आहत है। वह सरकार से मांग करते हैं कि किसानों की मांग को तुरंत मान लिया जाए। कृषि कानूनों को रद्द किया जाए और सरकार किसानों को राहत प्रदान करें। किसानों का समर्थन करते हुए वह भाजपा के मंडल महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि सरकार व किसानों के बीच किसी भी प्रकार का टकराव हो। वह किसानों के साथ खड़े थे और खड़े हैं। बता दें कि जाखल मंडल की भाजपा कार्यकारिणी का गठन 2 दिन पहले ही हुआ था। जिसमें दो व्यक्तियों को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया था। जिसमें से एक जरनैल सिंह गांव चांदपुरा को नियुक्त किया गया था । उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे पर मंडल अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने कहा कि इस बारे में जिला अध्यक्ष से चर्चा की जाएगी। उनके जो भी दिशा निर्देश होंगे, उसके अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें