रतिया। गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की एथलेटिक्स मीट में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबलों के बाद निशान सिंह और कनिका रानी सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में बाजी मारी और इनाम जीते।
अकादमी परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पार्षद कामरेड अजमेर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया। अध्यक्षता कोच दंपती हरदीप बोला और छिंद्रपाल कौर ने की। रस्साकशी में खोखर ढाणी की टीम प्रथम तथा लठेरा की टीम द्वितीय रही। लड़कों की हैंडबाल प्रतियोगिता में गुमटसर अकादमी ने पहला और नहर कॉलोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम तथा गुमटसर अकादमी द्वितीय रही। लड़कों के ओपन वर्ग की शॉटपुट और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में निशान सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट में हरविंदर दूसरे और दक्ष तीसरे स्थान पर रहे जबकि डिस्कस थ्रो में गुरदित दूसरे तथा जुझार चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।
पांच किलोमीटर दौड़ में मनिंदर प्रथम, दिशान द्वितीय और मनदीप तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में करण सिंह प्रथम, गुरनूर द्वितीय तथा अंशुमन तृतीय रहे। लंबी कूद में गुरनूर प्रथम, दलीप द्वितीय और युवराज तृतीय रहे। ओपन लड़कियों के वर्ग में कनिका रानी ने शॉटपुट और तीन किलोमीटर वॉक रेस दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट में रूपनीत द्वितीय और पूजा वर्मा तृतीय रहीं।
इस अवसर पर खुशदीप कौर, गुरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, अमनदीप कौर, डॉ. हरमन, हरपाल सिंह खोखर, बिकर सरोए, बिकर चौहान सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की ओर से अकादमी परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग ले