नीलगाय को संभालने पहुंचे ग्रामीण।
टोहाना। गांव सिंबलवाला से पंजाब के रामपुरा रोड एक नीलगाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंदेशा है कि नीलगाय की मौत का कारण तेज धूप और हीट स्ट्रोक है।
ग्रामीणों के अनुसार नीलगाय गर्मी का शिकार होकर खेतों में गिर गई। सूचना मिलने पर सहारा रेस्क्यू टीम के प्रधान नवजोत सिंह ढिल्लों, वन्यजीव विभाग व पशुपालन विभाग अधिकारी माैके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग से डॉ. सतीश ने बताया कि वे स्वयं मौके पर इलाज के लिए गए थे और लेकिन नीलगाय को बचाना नहीं जा सका। प्राथमिक जांच के अनुसार नीलगाय की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हो सकती है। संवाद