फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएचएम कर्मियों ने पहले जलाई प्रतियां, 30 मिनट बाद मनाई खुशियां

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आदेशों की प्र​तियां फूंकतें हुए एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत तैनात कर्मचारियों ने बुधवार सुबह सर्विस नियम फ्रीज करके सैलरी फिक्स करने के आदेशों की इमरजेंसी वार्ड के बाहर प्रतियां जलाई। लेकिन 30 मिनट बाद ही ये कर्मचारी खुशियां मनाते हुए नजर आए। 24 घंटे के अंदर ही एनएचएम एमडी की तरफ से आदेश वापस लेने का पत्र जारी हो गया। इससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और खुशी मनाई।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी हुए आदेशों का जिले के 430 कर्मचारियों पर असर पड़ा था। एमडी एनएचएम की तरफ से सिविल सर्जन को पत्र जारी हुआ और उसमें कहा गया कि कर्मचारियों के सेवा नियम को फ्रीज करके सैलरी फिक्स की जाएगी। हालांकि अभी तक सातवें वेतन आयोग का भी लाभ कर्मचारियों को नहीं मिला है। इन आदेशों से कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों पर असर पड़ना था। इसके रोषस्वरूप स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आदेशों की प्रतियां जलाई। लेकिन 30 मिनट बाद ही आदेश वापस लेने का पत्र जारी हो गया।
जिले में एनएचएम कर्मचारियों की स्थिति
अस्पताल कुल कर्मचारी
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 73
उप नागरिक अस्पताल रतिया 30
उप नागरिक अस्पताल टोहाना 35
सीएचसी भट्टूकलां 67
सीएचसी जाखल 51
सीएचसी भूथनकलां 60
सीएचसी बड़ोपल 26
सीएमओ कार्यालय 25
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल 13
यूपीएचसी फतेहाबाद 12
22 दिन तक हड़ताल पर गए थे कर्मचारी
आचार संहिता लगने से पहले एनएचएम कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे। करीब 22 दिनों तक हड़ताल चली थी लेकिन आचार संहिता लगने के चलते कर्मचारियों को काम पर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

-
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा नियम फ्रीज करने को लेकर जो पत्र जारी किया गया था, उसको लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिले थे। विभाग द्वारा आदेश वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

- विपिन शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें