फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया कोराना संक्रमित मिला, एक हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 1259 कोरोना के सैंपल लिए। इसमें एंटीजन के 450 तथा आरटीपीसीआर के 809 सैंपल लिए गए। एंटीजन सैंपलों की रिपोर्ट में भट्टू क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं अभी आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को संक्रमण दर 0.09 फीसदी रही। रिकवरी रेट 97.17 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं अब तक की संक्रमण दर 7.26 फीसदी रही है। बुधवार को एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ है। अभी फिलहाल जिले में 25 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस हैं। इसमें सात अस्पतालों में दाखिल हैं। कोरोना संक्रमण के पीक के दौरान हुई दो संक्रमितों की मौत का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग ने अब दर्ज किया है। निजी अस्पतालों ने कोरोना संक्रमितों की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देरी से दी है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग अब आंकड़ा दर्ज कर रहा है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 479 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें