फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की वेबसाइट पर नहीं दिख रहे नए बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने भले ही अपना सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई। उपभोक्ताओं को बिजली बिल चेक करने में काफी दिक्कत आ रही है। वे बिजली निगम की वेबसाइट खोलते हैं। निगम की वेबसाइट खुल रही है, लेकिन उस पर आज भी पुराने बिल दिखाई दे रहे हैं। निगम की डब्लू डब्लू डॉट डीएचबीवीएन डॉट ओआरजी डॉट इन के नाम से वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर व्यू बिल हिस्ट्री के नाम से एक विकल्प है। उस पर क्लिक करने पर दो कॉलम आते हैं। एक में अपना बिजली अकाउंट नंबर व दूसरे में पांच अंकों का एक कोड डालना होता है। जब यह प्रक्रिया पूरी की जाती है तो बिल दिखाई देता है। अधिकतर उपभोक्ताओं के बिल मई 2020 तक दिखाई दे रहे हैं। उससे आगे की कोई जानकारी दिखाई नहीं दे रही। उपभोक्ता घर बैठे पता नहीं लगा सकते कि उनका बिल कितना है और अब तक वे कितना बिल अदा कर चुके हैं।
विज्ञापन

फिलहाल लंबे समय से घरों में मैनुअल बिल भी नहीं आ रहे। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सिर्फ एक मैसेज जाता है जिसमें कुल बकाया बिल बताया जाता है। उससे उपभोक्ता पता नहीं लगा पाते कि उनकी कुल खपत कितनी रही है और कितना एरियर था। हालांकि बिजली निगम ने मैनुअल बिल का प्रारूप बदल दिया है और काफी उपभोक्ताओं को नए डिजाइन के बिल भेजे भी जा चुके।
बिजली उपभोक्ता जाना देवी ने बताया कि उन्होंने अपना बिल चेक किया है। मई 2020 का ही बिल दिख रहा है। फिर एक दो अन्य अकाउंट भी चेक किए। उनके भी पुराने बिल अपलोड हैं। हालांकि निगम की यह एक मात्र अधिकारिक वेबसाइट है।
विज्ञापन

हाल ही में निगम का सॉफ्टवेयर अपडेट किया है जिस कारण बिल मिलने में देरी हुई है। उपभोक्ताओं की दिक्कत को देखते हुए सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है ताकि उपभोक्ता बिल संबंधी शिकायत बता सकें। वेबसाइट पर बिल न मिलने की दिक्कत बारे कर्मचारियों से चर्चा की जाएगी। अगर दिक्कत है तो जल्द समाधान किया जाएगा। -मदन लाल सुखीजा, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें