फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों में झगड़ा, घर में घुसकर हमले का प्रयास, बचाव में चलाई गोली तो पड़ोसी को लगी

विज्ञापन
सूर्या इन्क्लेव में फायरिंग और विवाद की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस व एकत्रित हुए लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सूर्या इन्क्लेव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग हो गई। फायरिंग में झगड़े को छुड़ाने आया एक तीसरा पड़ोसी पांव में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर फायरिंग की सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोली चलाने वाले व्यक्ति को बंदूक सहित शहर थाने में ले गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सूर्या इन्क्लेव निवासी सुभाष तनेजा और अशोक नारंग के बीच सुभाष के घर के सामने बनी एक फैैक्टरी की इमारत को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। सुभाष का आरोप है कि अशोक नारंग ने पहले यहां एक फैक्टरी बना दी थी जिसमें लेबर को बिठा दिया था और इसी बात को लेकर उसकी कई बार अशोक से बहस हुई थी। सुभाष ने बताया कि रविवार सुबह अशोक नारंग की इसी फैक्टरी में रहने वाले किसी व्यक्ति को वहां से गुजर रहे रिक्शा ने टक्कर मार दी। इसके बाद नारंग के लोगों ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। इस पर रिक्शा वाले ने पुलिस में शिकायत दे दी थी। सुभाष का आरोप है कि रिक्शा वाले ने उनकी शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन अशोक नारंग, उसके बेटे और उसके आदमियों ने पुरानी रंजिश के तहत ये समझ लिया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया है। आरोप है कि इस पर अशोक नारंग व उसके साथियों ने सुभाष तनेजा के घर में घुसकर पथराव कर दिया और सुभाष से मारपीट शुरू कर दी। सुभाष ने बताया कि उसने आत्मरक्षा के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक से जमीन पर फायर किया, जिसके छर्रे उसके एक अन्य पड़ोसी सुरेश को लग गए। सुभाष ने बताया कि इसके बाद अशोक नारंग व उसके साथी मौके से फरार हो गए।
उधर, फायरिंग होने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया और किसी ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर शहर पुलिस की दो टीमें कार्यकारी एसएचओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने सुभाष तनेजा के घर हुए पथराव की जांच की और सुभाष तनेजा के घर पर सुभाष से घटना की जानकारी ली। फायरिंग के कारण शहर पुलिस ने सुभाष तनेजा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया और सुभाष तनेजा व अशोक नारंग को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक शहर पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दिए जाने के कारण किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें