फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने नशेड़ी पिता पर लगाया आरी से हत्या के प्रयास का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव सरदारेवाला में व्यक्ति द्वारा अपने बेटे पर लोहे की आरी से प्रहार कर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटे बलजीत सिंह के बयानों के आधार पर उसके पिता लड्डू सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उपचाराधीन बलजीत सिंह ने पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदि है और वह हमेशा नशे में रहता है। नशे में रहने के कारण घर में हमेशा ही विवाद करता है और उसकी माता व भाई-बहनों के साथ झगड़ा भी करता है। घायल ने बताया कि इस विवाद को देखते हुए आज से करीब 4-5 दिन पहले वह अपनी माता व बहन-भाइयों को ननिहाल गांव अकांवाली पंजाब क्षेत्र में छोड़ कर आ गया था।
बलजीत ने आरोप लगाया कि गत रात्रि को उसके पिता ने शराब पीकर उसके साथ झगड़ा किया और इस दौरान धमकी दी कि तू ही उसकी घरवाली व बच्चों को छोड़ कर आया है, इसलिए तुझे छोडू़ंगा नहीं। घायल ने बताया कि झगड़े के पश्चात घर के कमरे में चारपाई पर सो गया था। इसी रात अलसुबह करीब साढ़े 3 बजे उसका पिता लड्डू सिंह बाहर से उठ कर उसके कमरे में आ गया और ललकार मारते हुए उसके गले पर लकड़ी काटने वाली आरी से जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। इस वार को देखते हुए उसने अपने हाथ को आगे कर लिया, जिसके चलते उसके गले व माथे पर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया। बलजीत का आरोप है कि बेहोशी की हालत में ही उसका पिता उसे छोड़कर फरार हो गया और घर के कमरे की कुंडी भी बाहर से लगा दी। उसी सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसका चाचा पम्मा सिंह घर में आया तो उसने ही घर की कुंडी खोली और खून से लथपथ देखते हुए उसे एंबुलेंस के सहयोग से रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने बेटे के बयानों के आधार पर पिता के खिलाफ हत्या प्रयास के मामले के अलावा अन्य धाराओं केे तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें