फतेहाबाद। मॉडल टाउन क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण 23 साल पुराना कीकर का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। घटना सोमवार सुबह हुई। पेड़ की जड़ें कमजोर हो चुकी थीं और वह अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क पर यातायात कम था।
मॉडल टाउन की मुख्य सड़क पर कुछ दिनों से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की समस्या थी। इसे ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मशीन से खुदाई की। विभाग ने पेड़ की जड़ों के बिल्कुल पास पहले गहरा गड्ढा खोद दिया और फिर उसे बिना भरे छोड़ दिया। पानी के रिसाव और मिट्टी के कटाव से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई। इस कारण से पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया।
बताया जा रहा है कि पेड़ सुबह के समय गिरा था, तब से लेकर कई घंटे बीतने के बाद इसे रात साढ़े 8 बजे तक इसे सड़क से हटाया गया। दोनों विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे और लोग परेशान होते रहे। पेड़ गिरने के कारण मॉडल टाउन की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। लोगों को तंग गलियों से होकर लंबे चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा
-
इंटरनेट की तार टूटी
पेड़ के कारण बिजली व्यवस्था तो प्रभावित नहीं हुई, लेकिन निजी कंपनियों की ओर से बिछाई गई इंटरनेट की केबल टूट गई। इससे कई घरों में लगे वाईफाई सिस्टम बंद हो गए। वहीं टीवी की केबल की पेड़ की चपेट में आकर टूट गईं। इससे लोगों के टीवी भी बंद रहे।
-
मॉडल टाउन में कीकर के पेड़ गिरने के बारे में पता चला है। यह पेड़ वन विभाग के अधीन नहीं आता है। संबंधित विभाग ही इस बारे में देखेगा। -राजेश लीलड़, जिला वन अधिकारी
मॉडल टाउन में पेड़ गिरने का मामला संज्ञान में नहीं है।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
शहर के पपीहा पार्के के सामने गिरा कीकर का पेड़। संवाद- फोटो : 1