फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश में उजागर हुई लापरवाही, नगरपालिका के बेसमेंट में भरा पानी

Mon, 30 Jun 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में नगरपालिका में जलभराव होने से डूबी बेसमेट रखी सीमेंट की सीटें। संवाद
विज्ञापन
रतिया। शहर में रविवार को हुई बारिश से नगरपालिका के बेसमेंट में ही पानी जमा हो गया। इसकी निकासी नहीं होने के चलते सोमवार को कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। एसडीएम सुरेश कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों को नोटिस जारी करेंगे।
विज्ञापन

पार्षद सतपाल, गुरप्रीत गोपी, प्रतिनिधि जगसीर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पालिका ने हाल ही में लाखों रुपये की लागत से बिल्डिंग का निर्माण करवाया था। निर्माण के वक्त बेसमेंट में पानी की निकासी सहित अन्य कामों में लापरवाही दिखाई गई। उसी लापरवाही के चलते थोड़ी देर की बारिश से ही नगरपालिका की इमारत की बेसमेंट में पानी भर गया।
इस कारण से बेसमेंट में बने आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्यालय में पड़े जरूरी दस्तावेज खराब हो गए। पार्षदों ने नगरपालिका अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व शहर को जलभराव से बचाने को लेकर लाखों रुपए की लागत से रिचार्ज बोर लगवाए गए थे वो भी कहीं दिखाई नहीं दे रहे। इसकी जांच की जानी चाहिए। पार्षदों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में बनाई गई सड़क के लेबल पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसकी जांच भी करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन



बेसमेंट से 18 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं
रविवार को आई बारिश के बाद नगर पालिका की बेसमेंट में बारिश का पानी भरने के 18 घंटे बाद तक निकासी नहीं हो पाई। सोमवार को कर्मचारी पंप सेट लगाकर पानी निकलते रहे। पानी भरे रहने के कारण नगर पालिका कार्यालय की बिजली बंद रही। जिस कारण सारा दिन कामकाज प्रभावित रहा।


एसडीएम ने कहा लापरवाह अधिकारियों को देंगे नोटिस

एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि मानसून सीजन में जलभराव न हो इसकी तैयारी के लिए पिछले दिनों दो बार बैठक बुलाई गई थी। जिसमें बारिश और बाढ़ के कारण जलभराव से संबंधित तैयारी के लिए 20 जून तक प्रबंध पूरे करने की समय सीमा तय की गई थी। इस बारे में मंगलवार को रिव्यू बैठक बुलाई गई है। बैठक में पानी निकासी के प्रबंध की पूरी रिपोर्ट ली जाएगी और लापरवाह अधिकारियों को शो काज नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें