फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनडीआरएफ की टीम ने कॉलेज विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करते एनडीआरएफ की टीम। 
विज्ञापन
टोहाना। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने आईजी कॉलेज में जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, तूफान को लेकर जागरूक किया। भूकंप और बाढ़ आने एवं विषम परिस्थितियों में बचाव करने के तरीके बताए। एनडीआरएफ बठिंडा की टीम निरीक्षक संदीप कुमार और जिला इंस्पेक्टर कानूनगो बीर सिंह ने विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू करने एवं उनसे निपटने के टिप्स बताए।
विज्ञापन


टीम ने विद्यार्थियों को लाइफ जैकेट एवं अन्य उपकरणों का प्रयोग करने को जागरूक किया। एनडीआरएफ की टीम ने आपदा के समय में त्वरित गति से रेस्क्यू करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आपदा के प्रकार और उनसे निपटने की विधियां बारे जानकारी देते हुए कमांडर देवेंद्र सिंह ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी, और भूस्खलन के बारे में जानकारी दी। छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बुनियादी सिद्धांतों, जैसे सीपीआर, घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और रक्तस्राव रोकने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। आपातकालीन स्थिति में उपयोगी वस्तुओं की एक सूची तैयार करने पर चर्चा की गई। एनडीआरएफ के निरीक्षक संदीप सिंह ने कहा कि आपदाएं कभी भी और कहीं भी आ सकती हैं, लेकिन यदि हम सतर्क और तैयार हैं, तो जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें