फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक वॉल्यूम कम होने की वजह से फोरलेन नहीं बनेगा नेशनल हाईवे 148-बी

विज्ञापन
टोहाना से सुरेवाला तक जाने वाले नेशनल हाईवे की टूटी सड़क को ठीक करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचार - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
समैन। टोहाना से सुरेवाला तक जाने वाले नेशनल हाईवे 148बी को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने इस नेशनल हाईवे को फोरलेन बनवाने के लिए केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर विशेष आग्रह भी किया था। मगर मंत्री देवेंद्र बबली के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल यह हाईवे फिलहाल फोरलेन नहीं बन पाएगा। हालांकि, इस हाईवे को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर तक चौड़ा जरूर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

जांच के लिए दशहरे के बाद आएगी एनएचएआई की टीम
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विजय शर्मा के अनुसार इस नेशनल हाईवे को एनएचएआई के नियमानुसार 10 मीटर तक चौड़ा करने का प्रस्ताव है। सड़क को चौड़ा करने पर कितना पैसा खर्च होगा, इसकी जांच के लिए एनएचएआई की एक टीम दशहरे के बाद टोहाना आएगी। इस टीम के साथ लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी भी होंगे। इसके बाद सड़क को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चलेगी।
सड़क टूटने से वाहन चालकों को हो रही परेशानी
टोहाना से सुरेवाला तक यह नेशनल हाईवे बारिश का पानी ठहरने से कई जगहों से टूट चुका है। टूटे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव भीमेवाला से गांव बिठमड़ा के बीच यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और इस पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों के कारण कई वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। फिलहाल लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर पत्थर डालकर पैचवर्क करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 148बी को फोरलेन करने का प्रस्ताव एनएचएआई द्वारा खारिज किया जा चुका है। हाईवे की सड़क को सात मीटर से दस मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
-विजय शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें