फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशामुक्ति सेना ने सीएम सैनी को सौंपा 11 सुझावों का पत्र

Mon, 13 Jul 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते भवानी सिंह। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नशामुक्ति सेना और महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र सौंपकर राज्य में नशा मुक्ति अभियान को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए 11 सुझाव दिए हैं। इसके साथ ही संस्था ने फतेहाबाद जिले में समाज को नशामुक्त करने और युवाओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों की जानकारी भी साझा की है।
पंचकूला में नशा मुक्त हरियाणा विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान संस्थापक भवानी सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बातचीत की। भवानी सिंह ने बताया कि महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले लगभग दो वर्षों से फतेहाबाद जिले में नशा मुक्ति अभियान पर निरंतर ग्राउंड लेवल पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था ने 127 से अधिक नशा पीड़ितों का उपचार करवाकर उन्हें नया जीवन प्रदान कर उन्हें पुन: समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। संस्था द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए प्रमुख 11 सुझाव दिए हैं। इसमें सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में बेड की संख्या बढ़ाने, फतेहाबाद में कम से कम 40 बेड, रतिया में 30 बेड तथा टोहाना में 30 बेड उपलब्ध कराए की मांग रखी।
इसके अलावा प्रत्येक जिले में डी-एडिक्शन सेंटर के साथ-साथ पुनर्वास केंद्र स्थापित हो जहां युवाओं को कौशल विकास और रोजगार का प्रशिक्षण मिले। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को रियायती दर पर भूमि दी जाए।
विज्ञापन

सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में योग प्रशिक्षक, मेडिटेशन, जिम एवं खेल सामग्री की व्यवस्था हो ताकि युवाओं का मानसिक-शारीरिक विकास हो सके। इस अवसर पर अमन सिंह राघव, गुरचरण सिंह खोखर, कपिल देव, गुरदीप अयालकी, ललित, अजय कुमार, मनीष निर्वाण, राजेश बिश्नोई, पवन बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें