फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद नप प्रधान ने रोकी हाजिरी, एसआई ने लिखित में मांगी माफी, बोला मुझ से गलती हुई

विज्ञापन
Nap pradhan stopped attendance after complaint, SI apologized in writing, said mistake to me - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नगर परिषद में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर औंकार सिंह के खिलाफ दी गई शिकायत के बाद नप प्रधान दर्शन नागपाल ने हाजिरी रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद एसआई औंकार सिंह ने पार्षद प्रतिनिधि महेश मक्कड़ से लिखित में माफी मांगी। एसआई ने माफीनामा में गलती स्वीकार की है। माफीनामा का पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पार्षद प्रतिनिधि महेश मक्कड़ समेत कई पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने नप प्रधान दर्शन नागपाल के नाम एसआई औंकार सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि एसआई औंकार सिंह पार्षदों की नहीं सुनता है और पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। पार्षदों का उचित सम्मान नहीं करता है। इसके बाद प्रधान ने जांच के आदेश दिए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल माफीनामा
नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा पार्षद प्रतिनिधि स6े मांगी माफी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। एसआई ने लिखित में शिकायत में कहा है कि लगाए गए आरोप सहीं है। लेकिन कार्य की अधिकता के कारण व परेशानी वंश गलती हुई है। इसको लेकर माफ किया जाए और दोबारा मौका दिया जाए। भविष्य में गणमान्य व्यक्ति, पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों को शिकायत का मौका नहीं दूंगा।
विज्ञापन

नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ लिखित में शिकायत दी थी, प्रधान दर्शन नागपाल ने हाजिरी रोकने के आदेश दिए थे। एसआई ने लिखित में शिकायत मांगी है, मैंने इसे प्रधान के पास भेज दिया है। फैसला अब प्रधान ने करना है।
विज्ञापन

- महेश मक्कड़, पार्षद प्रतिनिधि
एसआई की हाजिरी रोकी गई थी, इस संबंध में अकाउंटेंट को आदेश जारी कर दिए थे। हाजिरी बहाल को लेकर मेरे पास कोई सूचना नहीं है।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
माफी मांगी भी गई है और नहीं भी मांगी। मेरी अधिकारियों से बात हो गई है मंगलवार से हाजिरी शुरू हो जाएगी।
औंकार सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर नप
शिकायत आपसी रंजिश को लेकर थी। हाजिरी बंद कर दी गई है। एसआई ने माफी मांग ली है। अब प्रधान पर निर्भर है, वह हस्ताक्षर करेंगे तो रख लिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, ईओ, नप
अभी मामला वैसे ही है, मंगलवार को मैं जाऊंगा फिर देखूंगा उसमें क्या स्टेटस है।
- दर्शन नागपाल, प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें