फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव नांगली के खेल मैदान में पानी की व्यवस्था न शौचालय

Mon, 27 Oct 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव नांगली में ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए खेल मैदान । संवाद
विज्ञापन
समैन। गांव नांगली में ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए गए खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। लगभग चार एकड़ में फैले इस मैदान की देखरेख न होने से काफी घास उगी हुई है। रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

गांव के करीब 70 से अधिक खिलाड़ी रोजाना यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। मैदान में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय का प्रबंध। खिलाड़ियों को पीने का पानी घर से लेकर आना पड़ता है। खिलाड़ी दीपक, राहुल, अमन, साहिल और प्रीत ने बताया कि सरकार या पंचायत की ओर से अब तक कोई खेल सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई है। प्रशिक्षण देने के लिए यहां कोच की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण से खिलाड़ी अपने स्तर पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि मैदान में आवश्यक सुविधाएं और प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएं तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। खिलाड़ियों ने प्रशासन से खेल मैदान की देखरेख और बुनियादी सुविधाओं की जल्द व्यवस्था की मांग की है।
-

मैदान में खिलाड़ियों के लिए कोई खेल सुविधा नहीं है। खिलाड़ी अपने स्तर पर सुविधाएं जुटाकर अलग अलग खेलों की तैयारियों में जुटे हैं। सरकार से अपील है कि मैदान में खिलाड़ियों के लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन


-डॉ. दीपक, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी, नांगली।


गांव में खिलाड़ियों के खेल अभ्यास करने के लिए जगह तो छोड़ी गई है, लेकिन यहां पर सरकार की तरफ से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। मैदान में न तो पीने के पानी की कोई सुविधा है, न ही शौचालय। पीने का पानी भी घर से लेकर आना पड़ता है।
-राहुल गिल, खिलाड़ी, नांगली।

-
70 से अधिक खिलाड़ी यहां अलग-अलग खेलों का अपने स्तर पर ही अभ्यास करते हैं। बेहतर सुविधा न होने के कारण वह राज्य व राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। सरकार से अपील है कि यहां खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

-अजय, खिलाड़ी, नांगली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें