फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद वार्ड स्तर पर बनाएगा पार्क, योगा हॉल, मांगी जगह

विज्ञापन
फतेहाबाद में महाराजा अग्रसैन चौक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के प्रत्येक वार्ड में पार्क, योगा हॉल, लाईब्रेरी और सामुदायिक केंद्र के निर्माण को लेकर नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने मास्टर प्लान तैयार किया है। नगर परिषद वार्ड में ही निजी जमीन लेगा और फिर उसका भुगतान करेगा। वार्ड का कोई भी व्यक्ति नगर परिषद को अपना प्लॉट पार्क, योगा हाॅल, लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए दान दे सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए नगर परिषद प्लॉट के मालिक को कलेक्टर रेट पर भुगतान भी करेगी, इसको लेकर भी प्रावधान किया जा रहा है। इसकी एवज में प्लॉट का मालिक अपने किसी भी परिजन या खुद अपना दानी सज्जन के रूप में नाम भी अंकित करवा सकता है। इस योजना से शहर के 27 वार्डों को फायदा हो सकता है। नगर परिषद के चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि वार्ड स्तर पर पार्क, योग हाॅल और सामुदायिक केंद्र और लाइब्रेरी बनाने के लिए इस प्रकार की योजना बनाई जा रही है। ताकि वार्ड के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत मिल सके।

वहीं अगर कोई व्यक्ति नगर परिषद को वार्ड में जगह मुहैया करवाएगा तो उसका भी नाम होगा। उसका बोर्ड लाइब्रेरी या पार्क के बाहर अंकित किया जा सकता जाएगा। इसको लेकर चेयरमैन ने सभी पार्षदों से भी सहयोग मांगा है। पार्षद अपने स्तर पर जगह चयन में सहयोग कर सकते हैं। अगर यह योजना सही ढंग से लागू होती है तो शहर के हर वार्ड में पार्क, लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र बने हुए जल्द नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


अग्रवाल सभा ने तैयार किया है महाराजा अग्रसेन चौक

शहर के फव्वारा चौक को अग्रवाल सभा ने गोद लेकर इसका सुंदरीकरण करवाया है। पिछले साल सभा ने खुद इसका डिजाइन तैयार करवाया और इसका सुंदरीकरण करवाया। इस चौक का नाम अब महाराजा अग्रसेन चौक के नाम पर रखा गया है।




शहर के प्रत्येक वार्ड में सुविधा देने के लिए योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति वार्ड में जगह दे सकता है। नगर परिषद इसका भुगतान करेगा।
विज्ञापन


- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें