फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव कमाना में भक्तिभाव से निकाला नगर कीर्तन

Sun, 12 Jan 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव कमाना में प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। 
विज्ञापन
रतिया। गांव कमाना स्थित गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में कमाना व आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

गांव के गुरुद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान रागी-ढाडी जत्थों ने कीर्तन के माध्यम से संगत को सिख इतिहास से अवगत करवाया। नगर कीर्तन में श्रीगुरु गोबिंद सिंह गत्तका अखाड़ा पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। सेवादारों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में हर साल श्रीगुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अलावा संत बाबा अमर सिंह किरती, संत बाबा कर्म सिंह व संत बाबा हरचरण सिंह की याद में वार्षिक समागम का आयोजन किया जाता है। समागम के अंतिम दिन 12 जनवरी को अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे व गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल आज रतिया में

रतिया (फतेहाबाद)। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार के चेयरमैन व शिरोमणि अकाली दल आजाद के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल रविवार को नगर कमाना में सुबह 11 बजे आएंगे। इससे पहले 10 बजे गांव नंगल और इसके बाद 12 बजे गांव अहरवां में पहुंचेंगे। गुरुनानक अकादमी रतिया के चेयरमैन स्वर्ण सिंह ने बताया कि दादूवाला रतिया में भी कमेटी सदस्यों से रूबरू होंगे।

गांव कमाना में प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें