फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव भरपूर में किसान को मिला यंत्र से जुड़ा गुब्बारा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
गांव भरपूर में खेत में पड़ा मिला गुब्बारा व इसके साथ लगा डिवाइस।
विज्ञापन
रतिया। गांव भरपूर में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक किसान को खेत में अजीब गुब्बारा मिला और गुब्बारे के साथ लंबी प्लास्टिक की डोर व वॉकी-टॉकी नुमा कोई यंत्र जुड़ा हुआ था। यह यंत्र उसे खेत में गिरा हुआ मिला तो मामले की सूचना गांव की सरपंच व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की व यंत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पड़ताल लगाई जा रही है कि आखिर यह क्या चीज है और किसने बनाई है। गांव के सरपंच ने बताया कि दोपहर को गांव का ही एक किसान भूप सिंह बुडानिया खेत से गुजर रहा था तो अचानक उसके पैर में कोई डोरनुमा चीज अटकी, उसने जब डोर उठाई तो यह पतंग आदि की डोर न होकर प्लास्टिक की कोई डोर थी और जब वह उसे खींचने लगा तो काफी लंबी इस डोर पर एक तरफ एक बड़ा प्लास्टिक का गुब्बारा लगा हुआ था, जबकि दूसरे छोर पर फाइबर से बना एक रिमोट था, जिस पर लाल-हरी दो लाइटें व एंटीना भी थे। सभी यह यंत्र देखकर हैरान रह गए। जिस पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने यंत्र अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह यंत्र ऑपरेशनल (चालू हालत) नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें