फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पौधों को दाेस्त बनाया...महकने लगा घर-आंगन तो मिला मन को सुकून

Mon, 23 Mar 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
प्रोफेसर रेशम शर्मा की बगिया में उगाए गए नागफनी के पौधे। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पौधों से दोस्ती मन को सुकून देगी। इन्हें देखकर आप हर वक्त तरोताजा महसूस करेंगे। अंग्रेजी विषय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर रेशम शर्मा (70) को बचपन से ही पौधों से लगाव था। उन्होंने बागवानी के शौक को शादी के बाद भी जिंदा रखा। अब उनके घर में 1000 से अधिक पौधे लगे हैं। इसमें सभी प्रकार के पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन


गमलों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगे हैं। इनमें गुलाब, पाम, गुड़हल, गुलदाउदी, मनी प्लांट, एलोवीरा, स्नेक्स प्लांट सहित कई अन्य वैरायटी हैं जो घर के हर कोने को आकर्षक बना रहे हैं। मॉडल टाउन क्षेत्र में बने घर में लॉन भी है। इसमें कढ़ी पत्ता व पाम के पौधे भी लगे हैं। रेशमा के अनुसार इस बगिया की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2000 में घर में 10-12 पौधे लगाकर की थी। तब के बाद से इसमें विस्तार होते हुए अब यह बगिया 26 वर्ष पुरानी हो चुकी है। उनकी बागवानी में पौधों की वैरायटी बढ़ गईं है। नए-नए पौधों से घर महकता से लगता है।



घर में रखे हैं 500 से अधिक गमले

प्रो. रेशम शर्मा ने बताया कि उनके घर में 500 के करीब पौधे गमलों में लगे हैं। इनके अलावा करीब 500 ही पौधे पार्क में लगाए गए हैं। इनमें गेंदा, गुलाब, मोगरा, चांदनी, पेटूनिया, मधु कामिनी, बेगम बहार, गुलदाउदी, सदाबहार, मधुमालती, गुड़हल, हरसिंगार आदि की प्रजातियों के पौधे हैं। वहीं फलदार पौधों में मौसमी, नींबू, आम आदि के पेड़ भी बगिया में शामिल हैं। पौधों से घर की काफी सुंदरता बढ़ रही है। इस काम में पति प्रोफेसर सुभाष शर्मा के अलावा माली राजू भी पौधों की निरंतर देखभाल करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें