फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर-घर जाकर ग्रामीणों को करवाया मेरा परिवार-नशामुक्त परिवार का संकल्प

Sat, 22 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावां में ‘एक पदयात्रा नशे के खिलाफ’’ के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते भवानी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निकाली जा रही एक पदयात्रा नशे के खिलाफ शनिवार को गांव हिजरावां खुर्द पहुंची। ट्रस्ट संस्थापक भवानी सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे से परिवार और समाज को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस दौरान प्रत्येक घर में रह रहे लोगों को मेरा परिवार-नशामुक्त परिवार का संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों में भी इस पदयात्रा को लेकर उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने इस पदयात्रा को समाज में बदलाव लाने की मुहिम बताया गया। इस पदयात्रा को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा जिलेभर के गांवों में घर-घर जाकर लोगों विशेषकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करेगी।

ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने गांव हिजरावां खुर्द में युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलों में प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया है। दूसरी तरफ क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृति जिले की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। क्षेत्र में चिट्टे और मेडिकल के बढ़ते नशे को देख उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से जिले को नशामुक्त करने का संकल्प लिया था। उसी मुहिम के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें