फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडियों में आने लगी सरसों, नहीं पहुंची खरीद एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद के आदेश हो चुके हैं, लेकिन बुधवार को दूसरे दिन भी सरसों की सरकारी नहीं हो पाई। अनाज मंडियों में सरसों आने लगी है, फिर भी खरीद एजेंसी मंडियों में नहीं पहुंची है। जिस कारण किसानों को औने-पौने दामों में अपनी सरसों बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले में सरकार की ओर से फतेहाबाद, भूना व भट्टू कलां की अनाज मंडी को सरसों की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। अनाज मंडियों में 20 मार्च से ही सरसों की फसल आने लगी थी, लेकिन सरकार ने सरसों सरकारी खरीद के लिए 26 मार्च से आरंभ की। अब जब मंडियों में सरसों आने लगी है तो सरकारी एजेंसी के नुमाइंदे सरसों की खरीद के लिए मंडियों में नहीं आ रहे हैं। फतेहाबाद की अनाज मंडी में हालांकि इक्का दुक्का ही सरसों की ढेरियां लगनी आरंभ हुई हैं, लेकिन भट्टू कलां की अनाज मंडी में सरसों की आवक अच्छी हो रही है। यहां पर भी दूसरे दिन कोई एजेंसी सरसों की खरीद के लिए नहीं पहुंची।
प्रशासन ने हैफेड व इसके बाद हरियाणा वेयर हाउस को सरसों की खरीद के लिए अधिकृत किया है। पहले हैफेड सरसों की खरीद करेगी और इसके बाद हरियाणा वेयर हाउस सरसों की खरीद करेगा। ज्ञात रहे कि सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद के भी आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं फतेहाबाद में अभी तक लदान व अनाज निस्तारण के टेंडर नहीं हो पाए हैं, ऐसे में अगर सरसों की खरीद जल्द आरंभ नहीं हुई तो अनाज मंडियों में जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। ज्ञात रहे कि इस बार जिले में 37 हजार 838 एकड़ में सरसों व साढ़े 4 लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई हुई है।
विज्ञापन


कोट
फतेहाबाद की अनाज मंडी में अभी नाममात्र ही सरसाें की फसल आई है। बुधवार को किसी भी किसान ने गेट पास नहीं कटवाया। जो फसल आ रही है, उसे किसान सूखा रहे हैं। गेट पास कटने के बाद सरसों की खरीद आरंभ कर दी जाएगी।
-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी फतेहाबाद।


कोट
किसानों से अपील है कि अपनी सरसाें की फसल को सुखाकर लाएं। वह यह भी चेक कर लें कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर यह चेक अवश्य करें कि उनकी फसल वेरिफाई हुई या नहीं, ताकि उनको अधिक परेशानियों का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन

-महाबीर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी भट्टू कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें