फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजों के सामने चाचा ने मां को चाकू से गोदा

Mon, 18 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी देवर वारदात को अंजाम देकर फरार है। हत्या की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी हरबंस लाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अनीता की शादी 12 साल पहले साधनवास गांव के जसबीर के साथ हुई थी। पेशे से मजदूरी का काम करने वाले जसबीर के छोटे भाई काका और अनीता के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था।

बताया गया है कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे अनीता और उसके बच्चे घर पर थे। इसी दौरान काका वहां पहुंचा। अनीता के साथ किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई।

इसी दौरान गुस्से में आए काका ने अनीता के पेट में छुरा घोंप दिया। काका द्वारा हमला करने के बाद घर में मौजूद अनीता के बच्चे चीख-पुकार मचाते हुए घर से बाहर आ गए और पड़ोस में रहने वाले अपने दादा और पड़ोसियों को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन


लोगों के पहुंचने से पहले ही काका मौके से फरार हो गया। इसके बाद अनीता के ससुर रामफल उसे लेकर सामान्य अस्पताल जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में ही अनीता ने दम तोड़ दिया। मृतका अनीता के मायके फुलां गांव में रहते हैं। पुलिस ने मृतका अनीता के मायके वालों को भी सूचित कर दिया है। घटना के वक्त मृतका का पति मजदूरी पर गया हुआ था।
 
साधनवास गांव में देवर काका द्वारा अपनी भाभी अनीता को चाकू मारकर हत्या करने की सूचना थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें