फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने मिलकर पी शराब, कहासुनी में चाकू मारकर की दोस्त की हत्या

विज्ञापन
बेटे की मौत पर विलाप करता पिता राकेश कुमार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के काठमंडी में बुधवार शाम को दुकान में बैठकर शराब पी रहे दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान विवाद बढ़ गया और दोस्त ने पेट में चाकू मारकर युवक काठमंडी निवासी 22 वर्षीय कृष्ण उर्फ काबू की हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद अन्य दोस्त भी तमाशा देखते रहे और 20 मिनट तक पट्टी बांधकर घटनास्थल पर बिठाए रखा। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी दलजीत बैनीवाल मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाला काठमंडी निवासी कृष्ण उर्फ काकू अपने दोस्त आरके कॉलोनी निवासी सुनील व पवन के साथ मिलकर काठमंडी में गुरुद्वारा के पीछे गली में एक दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कृष्ण उर्फ काकू और सुनील के बीच कहासुनी हो गई। दोनों झगड़ा करते हुए दुकान से बाहर आ गए। मौके पर मौजूद पवन ने बताया कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुनील ने दुकान से चाकू उठाकर कृष्ण उर्फ काकू के पेट में मार दिया। इसके बाद सुनील मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ मिलकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चाकू लगने के बाद बोला था मुझे अस्पताल ले जाओ
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कृष्ण के पेट में चाकू लगा तो उसे अन्य दोस्त ने पट्टी बांध दी और वहीं बिठा दिया। करीब 20 मिनट तक वहीं बिठाए रखा। अगर समय रहते किसी साधन से अस्पताल पहुंचा देते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन

पिता बोले-मंडी से घर रोटी खाने का बोलकर गया था
बेटे की मौत का पता चलने के बाद पिता राकेश अस्पताल पहुंचे। पिता राकेश ने बताया कि बेटा कृष्ण उर्फ काकू दोपहर तक मंडी में काम कर रहा था। दोपहर को बेटे ने कहा कि वह घर खाना खाने जा रहा है लेकिन उसे नहीं पता था कि वह अपने दोस्तों के साथ चला जाएगा और इस तरह से उसकी मौत की खबर आएगी।
हत्या के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। -दलजीत बैनीवाल, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें