फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व दो बच्चों की मौत मामले में पति, सास व ससुर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भट्टू में पानी के कुंड में डूबने से महिला व दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर दहेज के लिए आत्महत्या करने को मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर तीनों शव परिजनों को सौंपे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गांधी बड़ी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसकी बहन रजनी की शादी भट्टू कलां में दिनेश से की गई थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब चार दिन पहले उसकी बहन रजनी ने फोन कर उसे बताया कि उसकी सास के बहकावे में आकर उसे उसका पति दिनेश व ससुर शीशराम दहेज के लिए तंग व परेशान करते हैं तथा ताना देते रहते हैं। वह इनसे तंग आ चुकी है। वह दोनों बच्चों के साथ खुदकुशी कर लेगी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने अपनी बहन को समझाया कि वह दो चार दिनों बाद आकर उसे ले जाएंगे व उनकी दहेज संबंधी मांग को भी पूरा कर देंगे। मंगलवार शाम को सूचना मिली कि महिला व दोनों बच्चों की घर में बने पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मृतक महिला के पति दिनेश, सास सावित्री व ससुर शीशराम के खिलाफ दहेज के लिए आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें