फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका ने 24 दुकानदारों का सामान किया जब्त

Mon, 10 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में दुकानों के बाहर पड़े सामान को जब्त करते हुए नगर पालिका कर्मचारी
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। नगर पालिका कर्मचारियों ने सोमवार को टोहाना रोड, मेन बाजार, नए बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और करीब 24 दुकानदारों का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन


नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों की नगर पालिका कर्मचारियों के साथ तकरार भी हुई, लेकिन कर्मचारियों ने सामान उठाकर कुछ समय के लिए शहर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह, सफाई दरोगा मुकेश कुमार, भूप सिंह आदि के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने पहले टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखे हुए सामान को जब्त कर लिया। इसके अलावा लगाए गए बोर्ड भी उखाड़ दिए। इसके बाद मेन बाजार व नए बस स्टैंड के पास भी दुकानों से सामान उठवाया और कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें