फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका ने दुकानदारों के विरोध के बीच सड़क पर रखा सामान किया जब्त

Wed, 20 Nov 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में अतिक्रमण हटाओ अ​भियान के दौरान सामान जब्त करती हुई टीम
विज्ञापन
भूना। नगरपालिका टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को मुख्य बाजार, उकलाना रोड, हिसार रोड, पुराना बाजार व कुलां रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 20 के करीब दुकानदारों का सामान जब्त किया और कइयों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगरपालिका अधिकारियों को शहर में लगातार कई दिनों से उकलाना रोड व हिसार रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे बेंच आदि लगाकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत आ रही थी। जिस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में नगर पालिका टीम ने बुधवार को पुलिसबल साथ लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
एमई नरेंद्र सिंह पंवार ने अपनी टीम के साथ मिलकर नगर में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम को कई जगहों पर विरोध का सामना भी करना पड़ा। परंतु उसके बाद भी टीम का अभियान जारी रहा। पालिका की टीम ने अतिक्रमण करने पर 20 के करीब दुकानदारों का सामान जब्त किया और कईयों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका के अभियान के चलते बाजारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। हालांकि नगर पालिका अधिकारियों ने दो दिन पहले शहर में मुनादी करके दुकानदारों से दुकानों के आगे किए गए कब्जे और अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। मगर दुकानदारों ने अपील को नजरअंदाज करते हुए यथास्थिति बनाए रखी। ऐसे में बुधवार को टीम ने जब अभियान शुरू किया तो बाजारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
-
शहर में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे कई-कई फुट दूर तक बेंच लगाकर और सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिसके कारण मुख्य बाजार की उकलाना रोड व हिसार रोड पर पिछले कई दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई थी। दुकानदारों को पहले चेतावनी दी गई थी। परंतु उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। इस पर अतिक्रमण करने वालों 20 के करीब दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है। अब हर सप्ताह अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह पंवार, एमई, नगर पालिका, भूना।
- फोटो नंबर 27 और 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें