फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद की टीम ने की कार्रवाई, छह किलो एकल उपयोग प्लास्टिक जब्त किया

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी सब्जी मंडी में कार्रवाई करती टीम।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए मंगलवार दोपहर बाद नगर परिषद ने अभियान चलाया गया। वहीं नगर परिषद टीम ने बाजार में एकल उपयोग प्लास्टिक को लेकर भी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 6 किलो एकल उपयोग प्लास्टिक जब्त किया गया।। दरअसल दुकानदारों ने दुकानों का सामान सड़क पर रखा हुआ था।
विज्ञापन


बाजार में सब्जियों व फलों की रेहड़ियां लगाने वाले भी कहीं पर भी खड़ा हो रहे थे। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर राहुल कुमार व रोहताश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

टीम को देखकर दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। नगरपरिषद की टीम ने पहली बार शहर से बाहर हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। चालान काटने के दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में अतिक्रमण किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें