फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Tue, 21 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताते नगर परिषद कर्मचारी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मचारियों मंगलवार को भी काले बिल्ले लगाकर काम किया व सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उप-प्रधान रमेश तोषामड़ ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। उनकी लड़ाई ठेकेदारी प्रथा को जड़ से खत्म करने की है।
इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में आंदोलन को और उग्र करने के लिए अगले चरण की घोषणा की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

24 और 25 अप्रैल को शहर की सडक़ों पर झाडू प्रदर्शन निकाला जाएगा। 1 और 2 मई को पूरे हरियाणा में हड़ताल की जाएगी। इस दौरान सफाई व्यवस्था और दमकल सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के सामने अपनी मांगों का चार्टर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें