फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध फ्लेक्स बोर्डों और पोस्टरों पर नगर पालिका की कार्रवाई

Wed, 11 Nov 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया बोर्ड उतारते हुए नगर पालिका कर्मचारी : संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका ने फतेहाबाद रोड पर बिना अनुमति लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड और पोस्टर हटाए। पालिका ने इनकी वीडियोग्राफी भी करवाई है। अब सबूतों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम सुबह ही फतेहाबाद रोड पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बिजली के खंभों, दीवारों और पेड़ों पर लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड एक-एक करके उतारे। कई जगह बोर्ड सड़क के किनारे इस तरह लगाए गए थे कि राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इन्हें हटाने से आवागमन में बाधा भी दूर हुई।
दरोगा मुकेश ने बताया कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड और पोस्टर लगाना नियमों के खिलाफ है। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। कई बार ये बोर्ड यातायात में बाधा बनते हैं। नीचे लगे बोर्ड राहगीरों के लिए परेशानी और हादसों का कारण भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर के दूसरे इलाकों में भी बिना अनुमति लगाए गए बोर्ड हटाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रतिया बोर्ड उतारते हुए नगर पालिका कर्मचारी : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें