फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव युवाओं को देगा ऊर्जा और अवसर : बराला

Fri, 21 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव किरढ़ान में सांसद खेल महोत्सव के दौरान ​खिलाड़ियों से मुलाकात करते सुभाष बराला। स्त्रोत : स
विज्ञापन
भट्टू कलां। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने शुक्रवार को गांव किरढान में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने खेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है। यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करती है और उन्हें आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की क्षमता प्रदान करते हैं।

राज्यसभा सदस्य ने हरियाणा सरकार की खेल और खिलाड़ी कल्याण नीति की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार खेल प्रतिभाओं को नकद पुरस्कार देने के साथ ही खेल ग्रेडेशन पॉलिसी के माध्यम से सरकारी नौकरियों में सीधे लाभ प्रदान कर रही है। प्रदेश में पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली ने युवाओं का भरोसा बढ़ाया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, गांव के सरपंच राजेश कुमार, वाइस चेयरमैन बंसीलाल जांड़वाला, जिला खेल अधिकारी विष्णु दास, मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा आदि मौजूद रहे।



आज जारी होंगे परिणाम

कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 टीमें पहुंची। हैंडबॉल के लिए 10, एथलेटिक्स के लिए 215 खिलाड़ी, खो-खो के लिए 13, वॉलीबाल के लिए 16 और फुटबाल के लिए 13 टीमें खेलने के लिए पहुंची। पहले दिन प्रतियोगिताओं के लिए शेड्यूल जारी कर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। शनिवार को सभी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल व फाइनल खेले जाएंगे।



लोकसभा स्तर पर विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

हरकोफैड के चेयरमैन वेद फुलां ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर आयोजित हो रही हैं। लोकसभा स्तर पर टीम प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 71,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 41,000 रुपये दिया जाएगा। बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये व द्वितीय पुरस्कार 7,100 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3,100 रुपये दिए जाएंगे। ब्लॉक स्तर से आगे बढ़कर विधानसभा स्तर पर पहुंचने वाले विजेता खिलाड़ियों को विशेष स्पोर्ट्स किट, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें