फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सेवा दिवस के रूप में मनाया सांसद सैलजा का जन्मदिन

Wed, 24 Sep 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ करते पार्टी के जिलाध
विज्ञापन
फतेहाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा का जन्मदिन बुधवार को फतेहाबाद के कांग्रेसजनों ने हांसपुर रोड पर सद्गुरु अपना घर आश्रम एवं गोशाला में सेवा करके मनाया। इस दौरान दिव्यांगजनों, बुजुर्गों व महिलाओं को फल वितरित किए गए। इसके अलावा गोशाला में गोवंशों को हरे चारे व गुड़ का भोग लगाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, गुरसेवक सरपंच, प्रेम परमजीत कौर एडवोकेट, सीताराम एडवोकेट मौजूद रहे।



इसके उपरांत अनाजमंडी के पीछे भट्टू रोड पर कांग्रेस के जिला कार्यालय का विधिवत श्रीगणेश किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद्र शर्मा व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कुमारी सैलजा हमारे क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश की राजनीति में एक आदर्श स्थान रखती हैं। उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और समाज के कमजोर वर्गों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं की आवाज को सशक्त बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें