फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बादलों की आवाजाही, ठंडी हवाओं से राहत

Sat, 04 Jul 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिरसा-हिसार रोड से छाई बादलवाही के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिनभर बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी चलती रही। हवा की गति कम रहने और वातावरण में नमी अधिक होने से लोग उमस भरी गर्मी और पसीने से परेशान रहे। शाम करीब पांच बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। ठंडी हवाएं चलने लगीं जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

तेज हवाओं के चलते उमस से राहत मिली और लोगों ने सुकून महसूस किया। हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई इस गिरावट से दिनभर की गर्मी के बाद राहत मिली।
कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने कहा कि आने वाले दिनों में यदि क्षेत्र में बारिश होती है तो यह फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को भी उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


:: अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मानसून की सक्रियता 6 जुलाई से ज्यादा बढ़ने के आसार हैं जिससे 8 जुलाई के बाद जिलेभर में तेज बारिश के आसार हैं। अच्छी बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें