फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख से अधिक लोग ले चुके पहली डोज, अभी 50 फीसदी ने नहीं लगवाया टीका

विज्ञापन
कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या तीन लाख पार हो गई है। वीरवार को जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 302479 तक पहुंच गया है। जिले में अभी तक 382584 डोज लग चुकी है। इसमें 80105 लोगों ने दोनों डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 50 फीसदी के करीब पहुंच गया है लेकिन 50 फीसदी अभी ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अभी पहली डोज नहीं लगवाई है। जिले में 18 से ज्यादा आयु वर्ग के करीब सवा 6 लाख लोगों को टीका लगना है। इसमें करीब 1.25 लाख बुजुर्ग है लेकिन अभी तक 50 फीसदी बुजुर्गों ने टीका नहीं लगवाया है। अभी 56990 बुजुर्गों ने पहली डोज लगवाई है। अहम बात यह है कि जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 162001 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं।
जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज वीरवार को हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 4780 4712 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2392 1738 227
60 साल से ऊपर 56990 24284 397
45 से 59 साल 76316 32603 1181
18 से 44 साल 162001 16768 3302
दूसरी डोज हो रही पात्रों की ड्यू, युवा सबसे ज्यादा
कोरोना वैक्सीन लगवाने में 18 से 44 आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा है। 162001 लोगों ने पहली डोज लगवा ली है। लेकिन घबराने की बात यह है कि दूसरी डोज लगवाने में ये अभी पीछे है। मात्र 16768 लोगों ने ही दोनों डोज लगवाई है।
विज्ञापन

सरकारी अफसर भी लापरवाह, नहीं लगवाया टीका
कोरोनारोधी वैक्सीन न लगवाने में सरकारी अफसर और कर्मचारी भी पीछे है। जिले में मात्र 2392 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज लगवाई है। 1738 लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। 2392 फ्रंटलाइन वर्कर्स में करीब एक हजार पुलिस कर्मचारी है। लघु सचिवालय के करीब 50 फीसदी अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीका ही नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

कोट
जिले में फिलहाल वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है तो वह जल्द से जल्द करवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें