फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉडल टाउन में जैन मुनि के पीछे दौड़े बंदर, सेवादार पर किया हमला

Thu, 06 Aug 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बंदर के काटने की जानकारी देते हुए श्रद्धालु व सेवादार पालाराम :संवाद
विज्ञापन
रतिया। मॉडल टाउन में गोचरी भ्रमण के दौरान जैन मुनि अतिमुक्त महाराज का बंदरों के झुंड ने पीछा कर दिया। इस दौरान मुनि महाराज को सुरक्षित निकालने के प्रयास में सेवादार पालाराम को बंदर ने काट लिया। घटना के बाद जैन समाज में रोष है।
विज्ञापन

एसएस जैन सभा एवं मॉडल टाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी विनोद जैन ने बताया कि 26 जुलाई से अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में मुनि महाराज विराजमान हैं। वीरवार को अतिमुक्त मुनि महाराज अपने शिष्यों कैमी गर्ग, अभिनंदन जैन और सेवादार पालाराम के साथ गोचरी वंदना के लिए मॉडल टाउन गए थे।
इसी दौरान बंदरों का झुंड उनके पीछे आ गया। स्थिति को देखते हुए सेवादार पालाराम ने सुरक्षा के लिए प्रयास किया लेकिन बंदर ने उन्हें काट लिया। नगरपालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए अगले सप्ताह टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें