फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बंदरों ने प्रोफेसर को काटा, दो साल बाद भी शहरवासियों को नहीं मिली इनसे मुक्ति

Mon, 28 Jul 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बंदर के काटने से घायल प्रो.एलआर भ्याणास्त्रोत पार्षद मोहन लाल
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बंदरों का उत्पात जारी है। जगजीवनपुरा मोहल्ला में सोमवार को बंदरों ने पूर्व प्रोफेसर एलआर भ्याना को काट लिया। भ्याना ने जब घर से बाहर निकलने के लिए लॉबी का जाली वाला दरवाजा खोला तो बंदर ने उन पर हमला बोल दिया और हाथ को काट खाया।
विज्ञापन

इससे उनके हाथ पर गहरा जख्म हो गया है। जगजीवनपुरा मोहल्ला में ही पिछले 10 दिन में बंदरों का झुंड तीन लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। दूसरी तरफ शहर में बंदरों को पकड़ने का काम पिछले कई दिनों से बंद है। नगर परिषद ने जींद की एजेंसी को बंदरों को पकड़ने का ठेका दिया था। ये ठेका भी करीब 10 दिन पहले खत्म हो चुका है।
एजेंसी को 2200 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से ठेका दिया गया था। अब नगर परिषद प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने के लिए नए ठेके के बारे में सोमवार को टेंडर जारी किया है। पार्षद मोहन लाल ने बताया कि जगजीवनपुरा, चौधरी कॉलोनी, बीमा कॉलोनी सूर्य एनक्लेव, सुंदर नगर, योग नगर में कई खूंखार बंदर हैं। इन बंदरों से लोग खासे परेशान हैं। पार्षद मनोज भ्याना, सुखदेव सिंह, राधा कुलरिया, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहुजा, योगी हंसराज, निर्मल सिवाच ने कहा कि समस्या गंभीर है।
विज्ञापन

-
एजेंसी को कलेसर के जंगल में छोड़ने होंगे बंदर
नगर परिषद प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने के लिए सोमवार को नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये टेंडर पांच अगस्त को खोला जाएगा। नगर परिषद ने एजेंसी को शर्त लगाई है कि पकड़े गए बंदरों को कलेसर के जंगलों में छोड़ना होगा। यही नहीं एजेंसी को शहर से पकड़े जाने वाले बंदरों की फोटोग्राफी करनी होगी।
विज्ञापन

-
शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी को ठेका दे दिया जाएगा।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर, परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें