फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नमी से थमी सरकारी खरीद की रफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में गेट पास के लिए बायोमीट्रिक करवाता किसान जयवीर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को मौसम में आए बदलाव और आसमान में छाए बादलों से गेहूं की फसल में नमी की मात्रा बढ़ी है। इससे सरकारी खरीद प्रक्रिया धीमी हुई है जिससे मंडियां गेहूं की ढेरियों से अटने लगीं हैं।
विज्ञापन


जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में अब तक कुल 15,53,64.2 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। केवल शनिवार को ही मंडियों में 5,37,67.3 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। आवक के मुकाबले खरीद की गति बेहद धीमी बनी हुई है। वर्तमान में जिले की मंडियों में लगभग 14,89,78.5 मीट्रिक टन गेहूं बिना खरीद के पड़ा हुआ है। खरीद प्रक्रिया में देरी के कारण मंडियों के शेड और खुले स्थान गेहूं की ढेरियों से अट गए हैं।





नमी बनी सबसे बड़ी बाधा

शहर की पुरानी अनाज मंडी में शनिवार को खरीद करने पहुंचीं खरीद एजेंसी वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार अभी गेहूं की फसल में नमी की मात्रा अधिक है। इससे सरकारी खरीद नहीं हो सकती। मौसम में हुए परिवर्तन और आर्द्रता बढ़ने की वजह से गेहूं की ढेरियों में नमी की मात्रा बढ़ गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक 12 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर फसल की खरीद नहीं की जा सकती। ऐसे में मंडियों में गेहूं की ढेरियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन






शनिवार को 7738 गेट पास कटे

शुक्रवार को जिले की सभी अनाज मंडियों में 4942 गेट पास जारी किए थे। शनिवार को जिले भर में 7,738 गेट पास जारी किए गए हैं। गेहूं की आवक के लिए अब तक कुल 22,578 गेट पास काटे जा चुके हैं। अनाज मंडियों में रोजाना आवक में वृद्धि दर्ज की जा रही है लेकिन नमी के कारण फसल की खरीद नहीं हो पा रही है।



धीमी खरीद से किसानों की बढ़ती मुश्किलें



पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे किसान बनवारी, मोहर सिंह, सुरजीत और कालूराम आदि ने बताया कि मंडियों में शैड के नीचे जगह की कमी है। एक तरफ फसल कटकर तैयार है। मंडी में खुले आसमान के नीचे गेहूं की ढेरियां रख हुई हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम का कोई भरोसा नहीं है। अगर बारिश होती है, तो खुले में पड़ी फसल खराब होने का डर है। संबंधित खरीद एजेंसियों को नमी के मानकों में थोड़ी ढील दी जानी चाहिए।



:: अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद जारी है। खरीद एजेंसियां और मार्केट कमेटी के कर्मचारी गेहूं की ढेरियों में नमी जांच कर रहे हैं। जैसे ही कोई ढेरी तय मानकों को पूरा कर रही है उस ढेरी की खरीद की जा रही है। किसानों ने अपील है कि वे अपनी गेहूं की फसल को पूरी तरह से सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं।
विज्ञापन


-अमित रोहिल्ला, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें