फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई मार्ग बनेगा मॉडल सड़क, लगेंगी अत्याधुनिक लाइट, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर की एक सड़क को मॉडल रोड स्ट्रेच के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले में मॉडल स्ट्रेच रोड के लिए एक सड़क को चुना गया है। नगर परिषद ने एसबीआई रोड को मॉडल रोड स्ट्रेच बनाने का फैसला लिया है। ये मॉडल रोड स्ट्रेच सुंदर तो होगा ही सड़क सुरक्षा के मापदंडों को भी पूरा किया जाएगा। इस सड़क का डिजाइन और एस्टीमेट बनाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है। कंपनी ही इसका डिजाइन बनाएगी और इसका एस्टीमेट तैयार करेगी।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर मॉडल रोड स्ट्रेच बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के हर जिले में 5 किलोमीटर के मॉडल रोड स्ट्रेच बनाने की घोषणा की थी, इसको लेकर पिछले दिनों अधिकारियों को मीटिंग में आदेश भी जारी किए थे। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर एसबीआई रोड को मॉडल रोड स्ट्रेच बनाने का फैसला लिया।
एक किलोमीटर होगी मॉडल सड़क
मॉडल रोड स्ट्रेच भट्ट रोड मोड़ से शुरू होगा, जो कि एसबीआई के सामने, आशीर्वाद पैलेस के सामने, कांफेड गोदाम के पास होकर गुजरता हुआ सिरसा रोड के मोड़ तक बनेगा। करीब एक किलोमीटर मॉडल रोड स्ट्रेच होगा।
विज्ञापन

अत्याधुनिक लाइटें, ब्रेकर के साथ रोड पर होगी हरियाली :
अब तक मॉडल रोड स्ट्रेच बड़े शहरों में ही बनाई जाती थी लेकिन अब इसकी पहल यहां पर की गई है। ये रोड सुरक्षा नियमों के अनुसार बनेगा। इसके अलावा इस रोड पर डस्टबिन रखे जाएंगे। अत्याधुनिक लाइटें होगी। सड़क किनारे हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा साथ लगते पार्कों को भी सुंदर बनाया जाएगा। इस सड़क के पास ही रेहड़ी वालों के लिए भी जगह निर्धारित की जाएगी, ताकि यहां आने वाले लोग आनंद ले सकें।
तीन साल से यहां भर रहा था पानी, अब फिरेंगे दिन
शहर में करीब डेढ़ साल पहले मास्टिक सड़कों को निर्माण हुआ था। इसमें एसबीआई रोड भी शामिल था। लेकिन किन्हीं कारणों से आधी ही सड़क मास्टिक बनी। आशीर्वाद पैलेस के पास पानी का जलभराव हो रहा था। हालांकि अब नप ने पैचवर्क करवा दिया है। मॉडल रोड स्ट्रेच बनने के बाद दिन फिर जाएंगे।
शहर के एसबीआई रोड को मॉडल रोड स्ट्रेच बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस संबंध में आदेश दिए थे कि जिले में एक मॉडल सड़क यानी सुंदर रोड बनाया जाए। इस संबंध में नगर निकाय मुख्यालय से भी आदेश आ गए हैं। नगर परिषद ने मॉडल रोड के लिए एसबीआई रोड को चुना है। सड़क के डिजाइन और एस्टीमेट को लेकर टेंडर लगा दिया गया है। सड़क पर अत्याधुनिक लाइट लगेंगी, डस्टबिन होंगे। इसके अलावा आसपास हरियाली होगी।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें