फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : लघु सचिवालय में लगी आग, 11 मिनट में पहुंची दमकल गाड़ी

विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान लघुसचिवालय में फंसे लोगों को निकालकर ले जाते दमकल कर्मी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार को लघु सचिवालय में आग लगने की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान आग लगने के बाद उससे निपटने के लिए बचाव, आग पर नियंत्रण करने के तरीके, आग में झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाने आदि का अभ्यास किया गया। जैसे ही लघु सचिवालय के सायरन ने आग लगने की चेतावनी जारी की, सभी कार्यालयों में अफरातफरी मच गई। प्रत्येक मंजिल पर कर्मचारियों ने विभागों में जाकर बताया कि लघु सचिवालय में आग लग गई है और जल्द से जल्द नीचे उतरें। इसके साथ ही सभी लोग जल्दी नीचे उतरे।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना देने के बाद दमकल गाड़ी 11 मिनट में और एंबुलेंस गाड़ी 14 मिनट में मौके पर पहुंची। बारिश के कारण जाम की स्थिति होने के कारण गाड़ियां फंसी भी रही। उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल के लिए आग लगने के हालात उत्पन्न किए गए। उपायुक्त ने कहा कि हमारा मकसद है कि ऐसी घटना होने पर सभी इमरजेंसी सेवाएं समय पर पहुंचें। दमकल विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगाकर उसको काबू करके दिखाया और घायल व्यक्तियों को लघु सचिवालय से बाहर निकाला। एंबुलेंस तुरंत घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक लेकर गई। उपायुक्त ने कहा कि आपदा कहीं पर भी हो सकती है। मॉक ड्रिल के दौरान ही लघुसचिवालय में जिला परिषद की मीटिंग थी। जब मॉक ड्रिल हुई उस समय पार्षद मीटिंग में मौजूद थे। उन्हें आग लगने की सूचना दी गई। पहले पार्षद नीचे आ गए इसके बाद मॉक ड्रिल देख वापस ऊपर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें