फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोबाइल मार्केट में समस्याओं का अंबार शौचालय न सफाई, पार्किंग अव्यवस्थित

विज्ञापन
फतेहाबाद में बनी मोबाइल मार्केट।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय के सामने बनी मोबाइल मार्केट में इन दिनों अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। मार्केट में समय पर सफाई न होने के कारण गंदगी फैल रही है। इससे न केवल दुकानदार बल्कि यहां खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्केट में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से करीब 150 से अधिक दुकानदारों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि सुबह से शाम तक दुकान पर बैठना पड़ता है, लेकिन शौचालय न होने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार महिलाओं और बुजुर्ग ग्राहकों को भी असुविधा झेलनी पड़ती है, जिससे मार्केट की छवि खराब हो रही है।
दुकानदारों का कहना है कि मोबाइल मार्केट की पार्किंग व्यवस्था भी पूरी तरह अव्यवस्थित है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कोई तय जगह न होने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग में अगर सही व्यवस्था करवाई जाए तो जाम की स्थिति नहीं बनेगी। कई बार हालात ये होते है मोबाइल मार्केट के अंदर एंट्री का रास्ता ही बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें