फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बोस्ती के मनरेगा मेट ने सरपंच पर लगाए आरोप जातिसूचक गालियां देने

Thu, 15 Aug 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव बोस्ती के मनरेगा मेट सावन ने गांव के सरपंच सुखविंद्र सिंह पर जातिसूचक गालियां देने व झगड़ा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मेट की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मेट सावन ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे मेट चांदराम ने उसे अपने घर बुलाया, जहां सरपंच सुखविंद्र व कृष्ण मेट मिले। उसने बताया कि चांदराम का एक्सीडेंट होने के कारण वह चलने फिरने में असमर्थ था, उस समय चांदराम सरपंच से मस्टरोल पर हस्ताक्षर करवाने के लिए मिन्नतें कर रहा था।
उसने वहां पहुंचकर कहा कि हस्ताक्षर कर दें, लेकिन सरपंच ने मना कर दिया। इस पर उसने कहा कि पहले रविदास मंदिर में मनरेगा के तहत करवाए काम पर हस्ताक्षर किए थे, जो पूरी तरह से गलत थे। इस पर आरोपी तैश में आ गया तथा जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें