फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव किरढ़ान में मनरेगा जॉब कार्ड की जांच शुरू, कई मामलों में फोटो मिसमैच

Tue, 06 May 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव किरढान में मनरेगा मजदूरों से वेरीफिकेशन करवाते कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू खंड के गांव किरढ़ान में मनरेगा पोर्टल पर जॉब कार्ड बनाने में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार के आदेश पर ग्राम सचिवों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। भट्टू कलां के बीडीपीओ अनिल कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने बताया कि पिछले दो दिनों से मजदूरों की फिजिकल वेरिफिकेशन जारी है, जिसमें कुछ मजदूरों के फोटो मिसमैच पाए गए हैं। जांच टीम में एबीपीओ और अन्य कर्मचारी शामिल हैं, जो गांव में जाकर जॉब कार्ड धारकों का सत्यापन कर रहे हैं। पहले दिन टीम ने 15 मजदूरों की जांच की थी। अब तक कुल 40 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।


:: बीडीपीओ की ओर से गठित टीम ने ग्राम पंचायत किरढ़ान की मौजूदगी में 40 से अधिक लोगों का सत्यापन किया है। इनमें 15 से 20 लोग ऐसे हैं जिन्होंने जॉब कार्ड तो बनवा लिया है लेकिन मनरेगा में काम नहीं किया। इन लोगों की उपस्थिति को लेकर कोई रिकॉर्ड नहीं है। जिन जॉब कार्ड धारकों के फोटो मिसमैच हुए हैं, उनकी जानकारी लिखित में दी गई है। फिलहाल कोई बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

— राजेश भिंचर, सरपंच गांव किरढ़ान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें