फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने 5.34 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक दुड़ाराम ने रविवार को स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय प्रांगण में लगभग 5.34 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि विकास के मामले में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र को अग्रणीय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में विभिन्न विभागों की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर बीडीपीओ विनय प्रताप सिंह, चेयरमैन आशा रानी बाजीगर, प्रतिनिधि मुख्यतार सिंह बाजीगर, वाइस चेयरमैन राम सिंह मांझू, पूर्व चेयरमैन जुगलाल टूटेजा, डीडीएएच डॉ. काशी राम, एसडीओ आशीष गर्ग, सरपंच भूप सिंह फौजी, जसपाल सिंह, प्रेम सिंह, गुलजार सिंह, मदन, रमेश भारती, शारदा देवी, चंद्रकला, धर्मवीर सिंह, महाबीर सिंह, विनोद भादू सहित विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।
इन परियोजनाओं पर होगा खर्च
विधायक ने बताया कि गांव बड़ोपल में नहर आधारित जलघर बूस्टिंग स्टेशन पर 2 करोड़ 32 लाख रुपये, ग्रामीण विज्ञान केंद्र पर 29 लाख 50 हजार रुपये, मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्कूल में नये भवन पर 68 लाख रुपये, गांव धांगड़ में नायक चौपाल पर 10 लाख रुपये, गांव चिंदड़ में नायक चौपाल पर चार लाख रुपये, भगवान गुरू जंभेश्वर मंदिर में शेड पर चार लाख रुपये, गांव बीघड़ में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ग्राम सचिवालय पर 22 लाख रुपये, राजीव गांधी सेवा केंद्र (ग्राम सचिवालय) पर 10 लाख रुपये, राजकीय पशु चिकित्सालय पर 30 लाख रुपये, चौपाल व शेड पर 12 लाख रुपये, गांव काजलहेड़ी में व्यायामशाला पर 20 लाख रुपये, फिरनी पर 19 लाख 50 हजार रुपये, बीसी चौपाल पर 10 लाख रुपये, आंगनबाड़ी केंद्र पर 8 लाख 50 हजार रुपये, एचआरडीएफ स्कीम के तहत ग्राम सचिवालय पर 29 लाख 50 हजार रुपये, गांव धांगड़ में जिम हॉल पर 15 लाख रुपये, गांव ढाणी माजरा में स्कूल कमरे पर 4 लाख रुपये, गांव बिसला में बिश्नोई धर्मशाला में कमरे व बरामदे पर चार लाख रुपये तथा गांव धारनिया में एससी चौपाल पर 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें