फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर फेसबुक पर डाली भ्रामक पोस्ट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर भ्रामक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में आरोपी गांव कुम्हारिया निवासी भागीरथ के खिलाफ 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक थाना सदर फतेहाबाद में तैनात एएसआई रामेश्वर को सूचना मिली थी कि गांव कुम्हारिया के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उसने 18 साल की उम्र से ऊपर के कुंवारे युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई है। शिकायत में रामेश्वर ने बताया कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट से आम लोगों में कोविड-19 महामारी व वैक्सीन के बारे में गलत सूचना जाती है। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी भागीरथ उर्फ भागा को काबू कर उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें