अगर परमात्मा से हम प्रेम करें तो वो गोपियों जैसा हो कि जब भी भगवान श्रीकृष्ण की बंसी बजे तो हम गोपियों की तरह मस्त हो जाऐं। यह बात हरिद्वार के कथाव्यास स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कही। वो संन्यास आश्रम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन कर रहे थे।
समारोह में समाजसेवी सुशील भाटिया बार एसोसिएशन प्रधान कौशल मेहता नरेश सोनी पूर्व एमसी दुर्गेश अरोड़ा भाजपा महिला जिला प्रधान सीमा दत्ता समाजसेवी हंसराज कटारिया पूनम बंसल व बाबूलाल सिंगला ने बतौर विशिष्ट अतिथि पूजा अर्चना में भाग लिया। प्रवचन करते हुए कथाव्यास ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण की मुरली की तान सुनकर गोपियां अपना सब काम छोड़कर दौड़ी चली आती थीं। जब कभी गोपियां भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाने की बात कहती तो भगवान श्रीकृष्ण भी उनकी बात मानते थे।
उन्होंने कहा कि जो भक्त भगवान के रास्ते पर चलता है, भगवान भी अपने भक्तों के लिए तत्पर रहते हैं तथा विपदा आने पर अपने भक्तों की रक्षा को दौड़े चले आते हैं। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान अशोक नारंग ने बताया कि शनिवार को समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर नदंलाल रहेजा वेद मेहता नंदलाल वधवा कालीदास नागपाल मनोज नारंग आदि उपस्थित रहे।